- Hindi News
- मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला, 4 पर केस
मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला, 4 पर केस
भास्कर न्यूज - अमृतसर
दहेज में कार और दो लाख रुपए न मिलने पर ससुरालियों ने बहू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना रामबाग पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सुंदर नगर निवासी पूनम ने बताया कि उसकी शादी कृष्णा स्कवेयर निवासी करण निश्चल के साथ हुई थी। उसके मायके परिवार ने शादी में हैसियत से अधिक दहेज दिया। इसके बाद भी पति व अन्य ससुराली उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। जब वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती। पति, सास सोनिया निश्चल, ससुर रजिंदर निश्चल और देवर संयम निश्चल उसे मायके से कार और पैसे लाने के लिए दिमागी तौर पर परेशान करने लगे। आरोपियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
जान देने की कोशिश, केस
आत्महत्या की कोशिश करने के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने बसंत एवेन्यू की आंचल खन्ना पर केस दर्ज किया है। पुलिस शिकायत में ब्यूटी एवेन्यू निवासी जोगिंदर पाल ने बताया कि उनकी बेटी शिल्पा का कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। गत दिवस उनकी बेटी की रिश्तेदार आंचल खन्ना उनके घर आ गई और केस को लेकर बहस करने लग पड़ी। आंचल ने अपने हाथों मे सल्फॉस गोलियां लेकर कहने लगी कि वह आत्महत्या कर लेगी। उन्होंने उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।