पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिमागी तौर पर परेशान मां ने लेनी चाही दो बेटियों की जान

दिमागी तौर पर परेशान मां ने लेनी चाही दो बेटियों की जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
दिमागी तौर पर परेशान महिला ने अपनी दो बेटियों को जान से मारने की कोशिश की। पड़ोसियों ने बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर उन्हें बचा लिया और तुरंत थाना सुल्तानविंड पुलिस को सूचित कर मौके पर बुला लिया। इंस्पेक्टर अरुण शर्मा ने दोनों बच्चियों और महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया।
तरनतारन रोड स्थित दया नगर निवासी बलजीत कौर दिमागी तौर पर परेशान है। उसका पति परविंदर सिंह नौकरी के सिलसिले से चेन्नई गए हुए हैं। महिला अपनी 7 वर्षीय किरणप्रीत कौर और 8 वर्षीय गुरप्रीत कौर के साथ अकेली रह रही है। रविवार रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसने चाकू से छोटी बेटी किरणप्रीत के गले पर वार कर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद उसने बड़ी बेटी का गला घोंटना चाहा, दोनों बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया तो पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बच्चों को महिला के चंगुल से छुड़वाया। पड़ोस में रहते तरसेम सिंह ने बताया कि उक्त महिला पर किसी भूत-प्रेत का साया है और इसीलिए उसे दौरे पड़ते हैं। कई बार इनके घर से अजीब तरह की आवाजें आती हैं। गत रात भी घर से आवाजें आ रही थी। अचानक जब बच्चों के चिल्लाने की आवाज आई तो वह यहां पहुंच गए।
थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि बच्चों और महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बड़ी बेटी की हालत बेहद नाजुक है और उसे वेंटीलेटर पर रखा गया, जबकि छोटी बच्ची के गले पर गहरा घाव है, डाक्टरों ने स्टिचिंग कर दी है। लेकिन अभी उसे आईसीयू में ही रखा गया है। महिला भी डिप्रेशन में है और उसका उपचार भी किया जा रहा है। उन्होंने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।