- Hindi News
- वरमोरा ने लांच किया क्वालिटी मोल्डेड फर्नीचर
वरमोरा ने लांच किया क्वालिटी मोल्डेड फर्नीचर
बिजनेस न्यूज - अमृतसर
वरमोरा ने रंजीत एवेन्यू स्थित होटल में पंजाब और जम्मू कश्मीर के लिए अपना मोल्डेड फर्नीचर लांच किया। कंपनी की तरफ से रीजनल सेल्स मैनेजर इम्तियाज मोमिन,धवल पटेल और सेल्स एंड मार्केटिंग मैनेजर भौमिक पारिख ने बताया कि गुजरात के बाद अमृतसर में दूसरी लांचिंग की जा रही है। कंपनी क्वालिटी फर्नीचर आइटम्स तैयार करती है,
जिसमें ग्राहक की पसंद के कलर्स और डिजाइन को तरजीह दी जा
रही है।
फर्नीचर में कुर्सियां, स्टूल, बेबी चेयर्स, डाइनिंग टेबल मुख्य हैं। कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स मिडल और अपर मिडल ग्रुप को फोकस करके तैयार किए हैं। इसके अलावा होम वेयर में किचन प्रोडक्ट्स भी लांच किए गए हैं।