- Hindi News
- बड़े रिजोर्ट और कार के लिए रिश्ता तोडऩे के आरोप में तीन नामजद
बड़े रिजोर्ट और कार के लिए रिश्ता तोडऩे के आरोप में तीन नामजद
भास्कर न्यूज - अमृतसर
बड़े रिजोर्ट में शादी करने से मना करने और लग्जरी कार व सोने के गहने देने से इनकार करने पर लड़की वालों से रिश्ता तोडऩे वाले लड़के पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी रणजीत एवेन्यू निवासी संदीप सिंह, जोगिंदर सिंह और विनोद बाला हैं। पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए छापामारी कर रही है।्र पुलिस शिकायत में जोड़ा फाटक निवासी देसराज ने बताया कि 9 दिसंबर 2012 को उनकी बेटी की संदीप सिंह के साथ रिंग सेरेमनी हुई थी। इसके बाद शादी के लिए 12 नवंबर 2013 तारीख निर्धारित की थी। शादी के कुछ दिन पहले ही उक्त सभी लोग उनके घर पर आए और कहने लगे कि शादी के लिए जो रिजोर्ट बुक किया है। वह छोटा है, इसलिए अन्य कोई बड़ा रिजोर्ट बुक किया जाए। इसके अलावा शादी में उन्हें एक
लग्जरी कार और सोने के गहने दिए जाएं। जब उन्होंने यह सभी मांगें मानने से मना कर दिया तो उक्त आरोपियों ने शादी करने से मना कर रिश्ता तोड़ दिया।