आर्ट रूम का रखा नींव पत्थर
भास्कर न्यूज - अमृतसर
महां सिंह गेट स्थित सरकारी कन्या सीसे स्कूल में आर्ट एंड क्राफ्ट रूम का नींव पत्थर स्कूल की प्रिं. दविंदर कौर ने रखा। नींव पत्थर रखने से पहले समूह स्टाफ ने अरदास की। उन्होंने बताया कि इसका निर्माण ‘रमसा’ द्वारा दी जाने वाली ग्रांट के तहत किया जाएगा। इस मौके पर अमरपाली, मुख्तयार सिंह, बलजिंदर कौर, अरुणा शर्मा, राज कुमारी, धनवंत कौर और पीटीए के प्रधान कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।