- Hindi News
- एआईसीसी दफ्तर में कांग्रेसियों ने केपी कमेटी के चेयरमैन से जताया रोष
एआईसीसी दफ्तर में कांग्रेसियों ने केपी कमेटी के चेयरमैन से जताया रोष
सतीश शर्मा - अमृतसर
प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जारी की गई नई लिस्ट में अनदेखी से खफा कांग्रेसी नेताओं ने मंगलवार को नई दिल्ली में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी दफ्तर में हाईकमान द्वारा बनाई गई शिकायत कमेटी के चेयरमैन सांसद महिंदर केपी से मुलाकात की। नेताओं ने लिस्ट में सीनियर्स को साइड करके जूनियर्स और बागियों को ओहदों से नवाजे जाने का गिला किया। कांफ्रेंस हाल में सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक चली बैठक में नेताओं ने ग्रुप और अकेले में अपनी-अपनी बात रखी। नेताओं ने कहा कि जिनकी बगावत के कारण पार्टी निगम और विधानसभा चुनावों में अहम सीटें हारीं उनको प्रदेश बॉडी में उच्च पदों पर बिठा दिया गया। कुछ नेताओं ने कहा कि जिन नेताओं का कोई आधार ही नहीं उन्हें भी जिला या प्रदेश में अच्छे पदों पर लगा दिया गया और कद्दावर और टकसाली नेताओं को बिलकुल किनारे कर दिया गया। केपी से मिलने वाले नेताओं में अमृतसर से डा. राजकुमार वेरका, प्रो. दरबारी लाल, जुगल किशोर शर्मा, सुनील दत्ती, करमजीत रिंटू, तरसेम डीसी, संजीव अरोड़ा, बब्बी पहलवान, लव कुमार, गुरिंदर साबी इसके
अलावा खडूर साहिब राणा गुरजीत सिंह, डा. धरमवीर अग्निहोत्री, गुरदासपुर से विधायक तृप्त बाजवा, रमन भल्ला, रमन बहल सहित अन्य नेता शामिल थे।