पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आग लगने से व्यक्ति की मौत

आग लगने से व्यक्ति की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर - शहीद ऊधम सिंह नगर बलदेव सिंह आग लगने से बुरी तरह से झुलस गया। उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना सुल्तानविंड पुलिस के एएसआई सरवन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी मुताबिक गत दिनों सर्दी बढऩे पर बलदेव घर पर आग जलाकर हाथ सेक रहा था। इसी दौरान आग की लपटें भड़क गई और बलदेव के कपड़ों में आग लग गई। इससे पहले की इस पर काबू पाता, आग पूरे शरीर पर फैल गई और वह बुरी तरह से झुलस गया। आग की लपटें देखकर तुरंत घर के अन्य लोग व आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और आग को बुझाया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां सोमवार रात को उनकी मौत हो गई।