शहीद बाबा दीप सिंह का जन्मदिन मनाया
भास्कर न्यूज - अमृतसर
इस्लामाबाद स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में शहीद बाबा दीप सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया गया। इसमें रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल, पार्षद गुरिंदर ऋषि, भाजपा के महासचिव तरुण चुग, डिप्टी मेयर अविनाश जोली विशेष रूप में शामिल हुए। प्रो. लाल ने बाबा जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी शिक्षाओं आदि से अवगत करवाया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब की कमेटी ने आए हुए अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान नरेश शर्मा, पार्षद संजय शर्मा, संजीव अरोड़ा, करमवीर वर्मा, गौतम कुमार, गौरव महाजन, विशाल शूर, सतवंत सिंह चड्ढा, विपिन कुंदरा, दर्शन सिंह, कृष्ण कुमार आदि विशेष रूप से मौजूद थे।