पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गली पकौडिय़ां की बंद लाइट्स ठीक की जाएं : अणखी

गली पकौडिय़ां की बंद लाइट्स ठीक की जाएं : अणखी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
अमृतसर विकास मंच के प्रधान प्रिं. कुलवंत सिंह अणखी ने कहा है कि पिछले कई दिनों से गली पकौडिय़ां वाली की स्ट्रीट लाइट्स बंद हैं। इसके अलावा न्यू कपूर नगर और सुल्तानविंड रोड की स्ट्रीट लाइटें भी बिल्कुल बंद पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इलाके की लाइटें बंबे वाले खूह स्थित बिजली के दफ्तर में टेलीफोन करके ही ऑन करवाई जाती थीं। उन्होंने कहा कि बिजली बंद होने के कारण रात को चोर भी अपने मंसूबों में कामयाब हो जाते हैं। समूह इलाका निवासी पावरकॉम से अपील करते हैं कि इस समस्या का हल जल्दी करवाया जाए। इस मौके पर दलजीत सिंह कोहली, लखबीर सिंह घुम्मण, गुरमीत सिंह भट्टी, सेवक सिंह, मनमोहन सिंह बराड़, गुरदीप सिंह, तजिंदर सिंह धुन्ना, गुरदेव सिंह आदि मौजूद थे।