पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गवर्नमेंट स्कूल लेक्चरर यूनियन आज करेगी चंडीगढ़ में रोष प्रदर्शन

गवर्नमेंट स्कूल लेक्चरर यूनियन आज करेगी चंडीगढ़ में रोष प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर - गर्वमेंट स्कूल लेक्चरर यूनियन पंजाब अपनी मांगों को लेकर 29 जनवरी को मोहाली में जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन करने जा रही है। प्रधान दीप इंद्रपाल सिंह खेरा और मीत प्रधान अमन शर्मा ने बताया कि शिक्षामंत्री और शिक्षा सचिव यूनियन की जायज मांगों को लेकर आनाकानी कर रहे हैं। 7 जनवरी को मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल के साथ हुई बैठक में लेक्चरर का कोटा बढ़ाने, 2012 के प्रमोट लेक्चरर्स को रिवर्ट न करने और लड़कियों के स्कूलों से पुरुष अध्यापकों का शिफ्ट न करने के बारे में हुक्म भी जारी किया। शिक्षा सचिव ने आजतक इन हुक्मों को जारी नहीं किया। इन्हीं मांगों को लेकर पूरे पंजाब के लेक्चरर 29 जनवरी को चंडीगढ़ में एकत्रित होकर धरना दे रहे हैं। इस अवसर पर पैटर्न गुरदीप सिंह, महासचिव बलदेव सिंह, राम सरूप सिंह, सुनील शर्मा, कुलदीप कुमार, मुखत्यार सिंह, जसराज सिंह आदि उपस्थित थे।