पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडेड स्कूल 2 फरवरी को बठिंडा में करेंगे रोष रैली

एडेड स्कूल 2 फरवरी को बठिंडा में करेंगे रोष रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
पिछले काफी समय से लंबित मांगों के न माने जाने पर एडेड स्कूल के कर्मचारी 2 फरवरी को बठिंडा में रोष रैली करने जा रहे हैं। जिला प्रधान राज कुमार मिश्रा ने बताया कि 25 मार्च 2013 की रैली के बाद मुख्य सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह और चंडीगढ़ में 25 मार्च 2013 की
रैली के बाद डीपीआई दर्शन कौर ने संदेश भेजा था कि एडेड स्कूलों को मर्ज करने की मांग के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। लेकिन आजतक बैठक नहीं करवाई गई। प्रेस सचिव अजय चौहान ने बताया कि एडेड स्कूलों को मर्ज करने के बाद अधिक बोझ सरकार पर नहीं पड़ेगा क्योंकि अध्यापकों का 95 प्रतिशत पहले से ही सरकार की जेब से
जा रहा है। इसके सबसे अधिक फायदा सरकार को होगा क्योंकि तजुर्बेकार अध्यापक विभाग को मिलेंगे। लेकिन फिर भी सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है और एडेड स्कूल अध्यापकों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रदीप सरीन, जगजीत सिंह, अजय चौहान, जसविंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, यशपाल शर्मा, गुरविंदर
सिंह, संजीव कुमार, बलविंदर, दिलबाग सिंह, मुनीष गुप्ता आदि भी उपस्थित थे।