पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स ने ज्ञानवद्र्धक खेलों का आनंद उठाया

स्टूडेंट्स ने ज्ञानवद्र्धक खेलों का आनंद उठाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
भवन्स एसएल पब्लिक स्कूल की प्रबंधक समिति के निर्देशन में छात्रों के बहुमुखी विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियां, सेमिनार व कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। इसी कड़ी में स्कूल के तीन शिक्षकों निर्मल शर्मा, अनीता बदौनी और सुनील के नेतृत्व में कक्षा नौवीं व दसवीं के 45 स्टूडेंट्स भवन्स नेचर एंड एडवेंचर्स सेंटर मुंबई में आयोजित तीन दिवसीय शैक्षणिक कैंप में शामिल हुए। इस कैंप का उद्देश्य स्टूडेंट्स में प्रकृति के हर जीव के प्रति प्रेम, उदारता सजगता के भाव जागृत कर उन्हें प्रकृति-संरक्षण हेतु प्रेरित करना था। शिविर के दूसरे दिन कैंप फायर में बच्चों ने आतंकवाद व विभिन्नता में एकता विषयों पर आधारित नाटकों का मंचन किया तथा भंगड़ा प्रस्तुत करके सबको मोहित किया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने विभिन्न ज्ञानवर्धक खेलों का आनंद उठाया। इसके अलावा स्टूडेंट्स ने मुंबई महानगर के प्रसिद्ध व दर्शनीय स्थल जुहू बीच, नेहरू साइंस सेंटर, प्रिंस वेल्स म्यूजियम गेटवे ऑफ इंडिया और एशिया के सबसे बड़े एसएल वल्र्ड की सैर भी की।