पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकसभा दावेदारों में नाम न आने पर रसीन ने राहुल को की शिकायत

लोकसभा दावेदारों में नाम न आने पर रसीन ने राहुल को की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर - कांग्रेस नेता भूपेश रसीन ने मीडिया की ओर से प्रकाशित लिस्ट में अमृतसर लोकसभा सीट के लिए उनकी दावेदारी न आने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ई-मेल से शिकायत भेजी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा उनका नाम ना भेजे जाना अफसोसजनक है, जबकि उन्होंने 26 जनवरी शाम को प्रदेश प्रधान को ई-मेल से अपना बायोडाटा और दावेदारी भेजी थी। पीपीसीसी रिप्रेजेंटेटिव गुरप्रताप सिंह मान ने भी फोन पर ई-मेल मिलने की पुष्टि की थी, जबकि मीडिया में प्रकाशित लिस्ट में उनका नाम ना होने से उन्हें व उनके समर्थकों को गहरा धक्का लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका नाम सोची समझी साजिश के तहत काटा गया है।