- Hindi News
- पंजाब यूटी मुलाजिम कमेटी का डीसी ऑफिस कॉम्प्लेक्स के बाहर प्रदर्शन
पंजाब-यूटी मुलाजिम कमेटी का डीसी ऑफिस कॉम्प्लेक्स के बाहर प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - अमृतसर
पंजाब और यूनियन टेरेटरी मुलाजिम संघर्ष कमेटी पंजाब के आह्वान के बाद जिला इकाई ने मंगलवार डीसी काम्प्लैक्स में रोष प्रदर्शन किया। कन्वीनर सुखराज सिंह सरकारिया, बलबीर सिंह, बिक्रमजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरदीप सिंह और मनजीत सिंह के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार का पुतला भी जलाया। सुखराज सिंह सरकारिया ने कहा कि पूरे पंजाब के कर्मचारी 16 मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। जनवरी 2013 से बकाया 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता जल्द दिया जाए। इसके साथ ही जुलाई 2013 से 10 प्रतिशत महंगाई भत्ते की राशि जल्द जारी की जाए।
5वें पे-कमिशन की ओर से किए शोध की 30 प्रतिशत बकाया राशि तुरंत जारी करनी चाहिए। कंट्रीब्यूशन पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम को पुन: शुरू करना चाहिए। भर्ती पर लगी पाबंदी हटानी चाहिए। बोर्ड और कार्पोरेशन के अधिकारियों को भी पेंशन स्कीम का फायदा मिलना चाहिए।
ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का करना चाहिए। इस अवसर पर अश्वनी अवस्थी, करणराज सिंह गिल, तरसेम सिंह टपियाला, राज कुमार मिश्रा, शिवराज सिंह, नरिंदर सिंह बल, जसवंत राय छेहर्टा आदि भी उपस्थित थे।
डीसी कॉम्प्लेक्स में रोष प्रदर्शन करते पंजाब-यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी के जिला इकाई के सदस्य।
राज्य भर के कर्मचारी 16 मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं