किशोरावस्था मनोविज्ञान विषय पर सेमिनार
अमृतसर - डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में किशोरावस्था मनोविज्ञान विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया। फोर्टिस एस्कोट्र्स से डॉ. एचएस मक्कड़ मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। डॉ. मक्कड़ ने संबोधन करते हुए कहा कि किशोरावस्था मानव जीवन की अत्यंत संवेदनशील अवस्था है। यह वह अवस्था है, जब उनकी गिनती न तो बड़ों में होती है और न ही बच्चों में। इसी अवस्था में उसका शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। इस अवस्था में बच्चों को
विभिन्न समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
पढ़ाई में रूचि कम होना, माता पिता से मतभेद, बहुत जल्दी क्रोधित होना, मानसिक तनाव में रहना भी किशोरावस्था के लक्षणों में प्रमुख है। प्रिं. अंजना गुप्ता ने डॉ. मक्कड़ का धन्यवाद किया और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मार्केटिंग टीम के अतुल शर्मा, डॉ. नवदीप शर्मा आदि भी उपस्थित थे।