- Hindi News
- पीबीएन पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस कंपीटीशन का आयोजन
पीबीएन पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस कंपीटीशन का आयोजन
अमृतसर - पीबीएन पब्लिक स्कूल की ब्रांचों गोल बाग और टाउन हॉल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस को संबोधित इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थी देश के विभिन्न नेताओं के वस्त्रों में सज मंच पर उतरे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रिंसिपल राजीव कुमरिया ने देश का झंडा फहराया। विद्यार्थियों ने इस दौरान देश भक्ति के गीत गाये और गीतों पर कोरियोग्राफी को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने पीटी शो, डंबल शो को प्रस्तुत किया। प्रिंसिपल पंडित राजीव कुमरिया ने बच्चों को अपने देश से प्रेम, देश के लिए कुर्बानी, अपने माता-पिता से प्रेम, गुरुओं का आदर करने के लिए प्रेरित किया।