पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिन्मय मिशन आश्रम में करवाया ज्ञान यज्ञ समागम

चिन्मय मिशन आश्रम में करवाया ज्ञान यज्ञ समागम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
रणजीत एवेन्यू के ई ब्लॉक स्थित चिन्मय मिशन आश्रम में ज्ञान यज्ञ का आयोजन करवाया जिसमें कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस शुभ अवसर पर जोशी ने आश्रम तथा मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग के रूप में पांच लाख रुपए का चैक भी भेंट किया। इस दौरान ज्ञान यज्ञ की प्रवक्ता स्वामिनी विमलानंद आचार्या ने गीता के छठे अध्याय पर प्रवचन करते हुए अपनी सरल एवं रोचक शैली में कहा कि हमारी प्राथमिकता सात्विक से राजसिक तथा धीरे-धीरे राजसिक से तामसिक हो गई है। हमारे जीवन में सात्विकता तो आती है पर टिकती नहीं है, इसीलिए जीवन में ध्यान की आवश्यकता पड़ती है। भारतीय संस्कृति में मेडिटेशन ध्यान हमारा लाइफस्टाइल था, मगर अब स्टाइल बन गया है। इस मौके पर डॉ. अशोक उप्पल, अनिल सिंघल मौजूद थे।