पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएनडीयू लेडीज क्लब ने किया बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान

जीएनडीयू लेडीज क्लब ने किया बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर - गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के लेडीज क्लब की ओर से यूनिवर्सिटी की बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया गया। गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में 65 वर्ष से अधिक की 20 महिलाओं ने भाग लिया। लेडीज क्लब की प्रधान डॉ. सर्वजीत कौर बराड़ मुख्य अतिथि व डॉ. गीता हुंदल अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन हमारे समाज का मुख्य हिस्सा हैं। इनका सम्मान करना हमारा कत्र्तव्य बनता है। जल्द ही यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इनमें इन महिलाओं को आकर अपने अनुभव बांटने के लिए कहा जाएगा। डॉ. बराड़ ने सीनियर सिटीजन को शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।संगीत विभाग की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किए।