- Hindi News
- अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट दूसरे और चौथे समेस्टर की परीक्षाएं 13 मई से
अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट दूसरे और चौथे समेस्टर की परीक्षाएं 13 मई से
अमृतसर - गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की अंडर-ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दूसरे और चौथे समेस्टर की सभी रैगुलर और प्राइवेट परीक्षाएं 13 मई से शुरु हो रही हैं। यह जानकारी प्रोफेसर इंचार्ज परीक्षाएं डॉ. आरके महाजन ने बताया कि इन परीक्षाओं में प्रवेश होने वाले रैगुलर और प्राइवेट परीक्षार्थियों से बिना लेट फीस दाखिले की आखिरी तारीख 25 फरवरी निर्धारित की गई है। 250 रुपए लेट फीस के साथ 26 फरवरी से 10 मार्च तक और 500 रुपए लेट फीस के साथ 11 से 20 मार्च तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकते हैं। इसके बाद 1000 रुपए लेट फीस के साथ 21 से 31 मार्च, 2000 रुपए लेट फीस के साथ 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक और परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले तक प्रति दिन 1000 रुपए लेट फीस के साथ विद्यार्थी फीस जमा करवा सकता है।