- Hindi News
- माता के दर्शनों के लिए 5वीं निशुल्क बस यात्रा रवाना हुई
माता के दर्शनों के लिए 5वीं निशुल्क बस यात्रा रवाना हुई
अमृतसर - एक नूर सेवा ट्रस्ट की ओर से पांचवीं फ्री बस यात्रा रवाना कर भक्तों को हिमाचल प्रदेश स्थित माता चिंतपूर्णी और शिव वाड़ी मंदिर के दर्शन करवाए गए। मां के जयकारों की गूंज में महाकाली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रितेश शर्मा व डेरा बाबा भाने शाह के प्रमुख सेवादार बाबा बिट्टे शाह ने बस को रवाना किया। संस्था अध्यक्ष अरविंदर कुमार ने कहा कि बस यात्रा निरंतर जारी रहेगी। इस मौके पर जतिंदर राजू, रजिंदर शर्मा, राकेश कुमार, लवलीन वड़ैच, दलजीत, मनमीत सिंह, डा. रंजीत सिंह अटवाल, रमन मल्होत्रा, जनकराज, सोनिया राणा, राजकुमार, आशु शर्मा, वीशु शर्मा मौजूद थे।