पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे एससी एसटी एसो. ने लगवाया आधार कार्ड कैंप

रेलवे एससी/एसटी एसो. ने लगवाया आधार कार्ड कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
ऑल इंडिया एससीएसटी रेलवे एम्पलॉयज एसोसिएशन की ओर से स्टेशन स्थित अपने कार्यालय में आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप आयोजित किया। इस कैंप में
करीब 400 लोगों ने पहुंच अपने कार्ड बनवाए। एसोसिएशन के डिवीजनल प्रधान भरत भूषण व उप प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि भारत सरकार की स्कीमों के तहत हर व्यक्ति का आधार कार्ड होना बेहद जरूरी हो गया। ताकि सरकार की तरफ से मिलने फायदों का लाभ उठाया जा सके। इसी तहत उन्होंने यहां पर दो दिन के कैंप आयोजन किया था। उन्होंने बताया कि इस कैंप में रेलवे कर्मचारियों सहित बाहर से भी लोगों ने पहुंच अपने कार्ड बनवाए है। इस मौके पर विजय सहोता, विजय कुमार, अमित, सिकंदर, चरणजीत, मनीश व अन्य मौजूद थे।