पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसो. ने लगाया कैंप

मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसो. ने लगाया कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
पंजाब मैडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की ओर से माता देवा जी मंदिर सुंदर नगर में मैडिकल चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 190 के करीब महिलाओं का बोन डेंसिटी टैस्ट किया गया और उन्हें मुफ्त दवाइयां भी दी गई। डॉ. राजीव देव ने बताया कि 30 के बाद महिलाओं में कैलशियम की कमी के कारण हड्डियों में कमजोरी आने लगती है। ऐसे में देखभाल जरूरी होती है। जिला अध्यक्ष रमन मल्होत्रा ने बताया कि अभी तक एसोसिएशन 62 कैंप लगाती रही है और कई मरीजों को हर बार हजारों रुपए की दवाइयां मुफ्त में दी जाती हैं। इस अवसर पर जनक राज, रूपेश, अश्वनी कुमार, भरत, नवीन, अमित आदि भी उपस्थित थे।