पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंतजार करते रहे लोग

इंतजार करते रहे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतीश कपूर - अमृतसर
निगम की ओर से शहर में मंगलवार को सिटी बसें चलाने के लिए सभी समाचार पत्रों में खबरें और इश्तिहार तो प्रकाशित करवा दिए, परंतु पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने मात्र बस को चलाने का शुभारंभ किया। कई जगहों पर लोग खड़े होकर बसों के आने का इंतजार करते रहे। शाम के समय खंडवाला चौक के पास सिटी बसें पेट्रोल पम्प पर डीजल डलवाने के लिए कतार बद खड़ी थी। इसे देखकर कई यात्री बस में चढ़ गए, परंतु बस के ड्राइवर राजवंत सिंह ने यात्रियों को कहा कि आज बसे नहीं चली यह तो डीजल डलवाने को खड़ी है।