- Hindi News
- आम आदमी पार्टी ने लगाया पुतलीघर में मैंबरशिप कैंप
आम आदमी पार्टी ने लगाया पुतलीघर में मैंबरशिप कैंप
अमृतसर - आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता सर्बजीत सिंह गुमटाला की अगुवाई में पुतलीघर में मैंबरशिप कैंप लगाया। इसमें भारी संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर गुमटाला ने बताया कि मैंबर बनने को लेकर लोगों में काफी जोश है और इसी का परिणाम है कि पिछले दो दिनों के दौरान इसी कैंप पर 1479 नए मैंबर बनाए गए है। पार्टी की ओर से शहर में अलग अलग जगहों पर मैंबरशिप कैंप की व्यवस्था की गई है और लोग खुद मैंबर बनने के लिए आ रहें है। उन्होंने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने मात्र एक महीने के अपने कार्यकाल में जनता के वह काम कर दिए जो दूसरी सरकारें सालों में भी नही कर सकी। पार्टी की लोकप्रियता का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ रहा है और इसमें युवा, बुजुर्ग और हर वर्ग के लोग शामिल हो रहें है। पार्टी की सफलता को देखकर दूसरी राजनीतिक पार्टियां बौखला गई हैं। उन्होंने 26 जनवरी पर कंपनी बाग में आप कार्यकर्ताओ के साथ भीड़ की ओर से किए गए र्दुव्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की। गुमटाला ने कहा कि वह आम आदमी की तरह पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचा रहे है और उनका यह प्रयास इसी तरह जारी रहेगा।