पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होली हार्ट छात्रों ने किया विरासतों का दौरा

होली हार्ट छात्रों ने किया विरासतों का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
होली हार्ट प्रेजीडेंसी स्कूल में दसवीं कक्षा के स्टूडेंट्स ने मंगलवार शहर से जुड़े ऐतिहासिक स्मारकों के दौरा किया। सिटी सर्कल के नेतृत्व मे गए इस छात्र दल ने अटारी गांव के पास स्थित प्रसिद्ध लेखक गुरबख्श सिंह प्रीतलड़ी से जुड़े विरासती स्थल सांझी रसोई के दर्शन किये। मुगल बादशाह, जहांगीर की आरामगाह को देखा और संबंधित इतिहास की जानकारी प्राप्त की। सतलानी साहब गुरुद्वारे में लंगर का आनंद उठाया और इतिहास बारे जाना। प्रिं. विक्रम सेठ ने स्टूडेंट्स की वापसी पर उनसे उनके अनुभवों को जाना और विरासत से जुड़े अन्य स्मारकों को भविष्य में दिखाते रहने का वादा किया।