- Hindi News
- पार्षदों का मसला तो सुलझा देंगे जोशी बुलारिया : सुखबीर
पार्षदों का मसला तो सुलझा देंगे जोशी-बुलारिया : सुखबीर
भास्कर न्यूज - अमृतसर
सिटी बस के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल में उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अकाली - भाजपा में किसी तरह की खटास होने से इंकार किया है। सुखबीर ने कहा कि दोनों पार्टियां इस कदर घुल मिल गई हैं कि अब तो पता ही नहीं चलता कि कौन अकाली दल का है और कौन भाजपा का। यदि अकाली-भाजपा पार्षदों में कोई तनातनी है भी तो इसे निकाय मंत्री अनिल जोशी और इंदरबीर सिंह बुलारिया मिल कर सुलझा लेंगे।
वहीं इस समारोह में सांसद नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू दोनों ही शामिल नहीं हुए। कार्यक्रम के दौरान फोटो खिंचवाने में लगी होड़ के दौरान भाजपा से संबंधित महिला पार्षद पति की पगड़ी उतर गई तो अकाली दल से संबंधित एक पार्षद पति की पुलिस अधिकारी से झड़प हो गई। पुलिस अधिकारी ने इस पार्षद को आगे बढऩे से रोका था तो यह उनसे उलझ गया।
मामले को बढ़ता देख सीनियर डिप्टी मेयर अवतार सिंह ट्रकां वाला समेत कई दूसरे पार्षद भी वहां पहुंच गए और मामला निपटा दिया। अवतार सिंह ने कहा कि मामूली बात थी जो उन्होंने निपटा दी है।
बोले, अब तो पता नहीं चलता कौन किस पार्टी का है