- Hindi News
- लक्ष्मी नारायण आयुर्वैदिक कॉलेज पहुंची केंद्र से टीम
लक्ष्मी नारायण आयुर्वैदिक कॉलेज पहुंची केंद्र से टीम
अमृतसर - शहर में चल रहे लक्ष्मी नारायण आयुर्वैदिक कालेज में मंगलवार वार्षिक जांच के लिए केंद्रीय से टीम पहुंची। कालेज में इस टीम ने विभिन्न विभागों में मौजूद सुविधाओं की जांच की। जानकारी के अनुसार यह टीम कॉलेजों में चल रहे डिग्री कोर्सेस संबंधी जांच के लिए आयी थी। पहले यह चैकिंग हर तीन साल के बाद हुआ करती थी। लेकिन अब सेंट्रल काउंसिल के आग्रह के बाद इस चैकिंग को हर साल किया जाता है और जांच के बाद पूरे भारत के आयुर्वैदिक कॉलेजों की रिपोर्ट केंद्र को भेजी जाती है।