- Hindi News
- गुरजीत सिंह ढिल्लों का मुस्लिम वेल्फेयर सोसायटी ने किया सम्मान
गुरजीत सिंह ढिल्लों का मुस्लिम वेल्फेयर सोसायटी ने किया सम्मान
भास्कर न्यूज - अमृतसर
मुस्लिम वेल्फेयर सोसायटी पंजाब की ओर से राष्ट्रपति पुलिस मैडल के लिए चुने काउंटर इंटेलीजेंसी अमृतसर आपरेशन टीम के इंचार्ज गुरजिंदर सिंह का सम्मानित किया गया।
सोसायटी के चेयरमैन मानिक अली की अध्यक्षता में छेहर्टा संधू कालोनी में करवाए समारोह में गुरजिंदर सिंह को यादगारी चिन्ह और सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह अपनी ड्यूटी पहले से भी ज्यादा ईमानदारी से निभाएंगे।
इस मौके पर डॉ. मोती रहमान, मौलवी शाह आलम, गगनदीप सिंह, मोहम्मद शकिर, मोहम्मद सलाउद्दीन, सुहेल अहमद, जफर अहमद, मोहम्मद शौकत अली, रोज मोहम्मद, हाजी लतीफ खान, रविंदर
सिंह, मोहम्मद रजाओदीन आदि उपस्थित थे।