- Hindi News
- कारीगर ने सुनार से की ठगी, 205 ग्राम सोना हड़पा
कारीगर ने सुनार से की ठगी, 205 ग्राम सोना हड़पा
भास्कर न्यूज - अमृतसर
कारीगर सुनार के पास से गहने बनवाने के लिए 205 ग्राम सोना ले गया, लेकिन बाद में न तो उसने सोना वापस किया और न ही गहने बनाकर दिए। थाना सुल्तानविंड पुलिस ने आरोपी सुखचैन सिंह निवासी बटाला रोड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस शिकायत में सरवरपुरा निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी उनके पास से पहले भी सोना ले जाता है और उसे ढाल कर गहने तैयार कर उन्हें देता है। इसी तहत वह 8 अक्टूबर को उनके बेटे गुरमीत सिंह के पास आया और 205 ग्राम सोना ले गया। कुछ दिनों बाद जब उन्होंने आरोपी के साथ संपर्क किया तो उसने कहा कि वह जल्द ही गहने तैयार कर दे जाएगा। इसके बाद भी बहुत दिन बीत गए तो वह उन्हें गहने देने के लिए नहीं आया। जब उन्होंने सोना वापस मांगा तो आरोपी ने नहीं दिया। जो कि वह स्वयं बेच कर हड़प कर गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकडऩे के लिए छापामारी की जा रही है।