- Hindi News
- ब्याज दर बढ़ाने से औद्योगिक मंदी दर बढ़ेगी : जैन
ब्याज दर बढ़ाने से औद्योगिक मंदी दर बढ़ेगी : जैन
> आरबीआई ने 4 माह में तीसरी बार बढ़ाई रेपो दर
भास्कर न्यूज - अमृतसर
पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान अमृत लाल जैन ने कहा कि आरबीआई ने पिछले चार माह में तीसरी बार ब्याज दरें बढ़ाई हैं। इससे एक बार फिर रेपो रेट ०.२५ फीसदी बढऩे से औद्योगिक मंदी की लहर गहराएगी और बेरोजगारी भी बढ़ेगी। कर्ज की दरें बढऩे से होम और अन्य कर्ज महंगे होंगे और जिन्होंने पहले से कर्ज ले रखा है, उनकी मासिक कर्ज किस्त भी बढ़ेगी। इससे मध्यमवर्गीय जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। ब्याज दरें बढऩे से औद्योगिक विकास की गति रुकेगी और अर्थव्यवस्था पर इसका बुरा असर पड़ेगा। आरबीआई की पॉलिसी बैंकों विशेषकर प्राइवेट बैंकों को लाभ पहुंचाने की है। इससे देश की विकास दर ४.५ फीसदी से भी कम हो जाएगी। जैन ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अपील की है कि वह बढ़ाई गई रेपो के फैसले को वापस लें।