पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवालाती ने की साथी हवालाती को मारने की कोशिश

हवालाती ने की साथी हवालाती को मारने की कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. अमृतसर
रात को सोते हुए हवालाती गुरबख्श सिंह ने अपने साथी हवालाती शरणजीत सिंह का गला घोट कर जान से मारने की कोशिश की। गला घोटे जाने पर शरणजीत चिल्लाने लग पड़ा और तुरंत जेल पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को अलग कर दिया। जेल सुपरिंटेंडेंट ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी हवालाती गुरबख्श सिंह के खिलाफ पुलिस चौकी गुमटाला में केस दर्ज करवा दिया है।
जानकारी मुताबिक गुरबख्श को फरीदकोट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कुछ महीने पहले गिरफ्तार किया था। गुरबख्श को जिस बैरक में रखा गया, उसी में शरणजीत सिंह भी रहता है। दो दिन पहले दोनों का किसी बात पर झगड़ा हो गया। उस समय तो अन्य हवालातियों ने बीच में आकर झगड़े को टाल दिया। लेकिन गुरबख्श इस बात की रंजिश मन में रखे हुए थे। मंगलवार रात को जब सभी सोए हुए थे तो गुरबख्श एकदम उठकर शरणजीत की छाती पर चढ़ गया और गला घोटने का प्रयास करने लगा। इस पर शरणजीत जोर से जोर से चिल्लाने लग पड़ा तो अन्य हवालाती भी उठ गए और पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने तुरंत आरोपी हवालाती को हिरासत में लेकर अन्य बैरक में डाल दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।