इम्प्लाइज यूनियन के पदाधिकारी नियुक्त
अमृतसर - पंजाब मनोरोग अस्पताल इम्प्लाइज यूनियन के प्रेस सचिव बलविंदर सिंह ने बताया कि यूनियन के चुनाव में सर्वसम्मति के साथ वार्डन पलविंदर सिंह वेहरा को प्रधान, वार्डन तरलोचन सिंह को उप-प्रधान, दलजीत सिंह छीना को जर्नल सेक्रेटरी और सतनाम सिंह को ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्ति किया गया है। इस दौरान प्रधान वेहरा ने कहा कि यूनियन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उसी पूरी तनदेही से निभाएंगे। इस मौके पर राजेश कुमार बेरी, संजीव कुमार आदि भी मौजूद थे।