पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोटो स्टेट के पैसे मांगे तो किया जख्मी

फोटो स्टेट के पैसे मांगे तो किया जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
फोटो स्टेट करने के बदले पैसे मांगे तो कुछ लोगों ने मिलकर दुकानदार पर हमला कर घायल कर दिया। थाना कोतवाली पुलिस ने घी मंडी के रहने वाले करण, बाबा और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस शिकायत में पुरानी लक्कड़ मंडी के रहने वाले मोहिंदर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी उनकी दुकान पर फोटो स्टेट करवाने के लिए आए। उनके बेटे ने उक्त लोगों से फोटो कॉपी के लिए 60 रुपए मांगे, लेकिन इन लोगों ने अपनी धौंस देते हुए कहा कि वह पैसे नहीं देंगे। इस पर उनके बेटे ने पैसे लेकर आने के लिए कहा और फोटो कॉपी करने से मना कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी अपने साथियों सहित उनके पास और झगड़ा कर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।