पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी की 50वीं वर्षगांठ पर राम शरणम् को सत्संग के लिए जमीन दी

शादी की 50वीं वर्षगांठ पर राम शरणम् को सत्संग के लिए जमीन दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
पूज्य भक्त हंस राज महाराज के आशीर्वाद से कुलभूषण नाथ अग्रवाल ने अपनी शादी की 50 वीं वर्षगांठ पर खंडवाला शूगर मिल स्थित रबड़ फैक्टरी श्री राम शरणम् अमृतसर के संचालक तिलक राज वालिया को सत्संग के लिए सौंप दी। इसमें सत्संग करने से पहले श्री सुंदर कांड पाठ का महान यज्ञ किया। इसमें मेयर बख्शी राम अरोड़ा ने पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलित की जबकि पूर्व गवर्नर आरएल भाटिया ने होमियोपैथिक डिस्पेंसरी का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ओम प्रकाश सोनी ने सभी लोगों को सुंदर कांड भेंट किए। इसमें वालिया ने कहा कि यहां प्रत्येक रविवार सुबह सवा 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक अमृतवाणी सत्संग करेंगे। जबकि लाइब्रेरी सुबह 8 से डेढ़ बजे तक और होमियोपैथिक क्लीनिक सुबह 10 से एक बजे तक चलेगा। इस मौके पर डॉ. सुनील आनंद, सुरेंद्र महाजन, तरसेम लाल रंगीला, राज कुमार, रोमी दत्ता, पूर्व पार्षद ममता दत्ता, अश्विनी बाली, संदीप कुमार आदि उपस्थित थे।