पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होली हार्ट की डायरेक्टर को मिला ‘स्टेट अवार्ड’

होली हार्ट की डायरेक्टर को मिला ‘स्टेट अवार्ड’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
होली हार्ट प्रेजीडेंसी स्कूल ने अपने शत-प्रतिशत परिणामों, खेल जगत में विश्व स्तरीय उपलब्धियों, प्रतियोगिता क्षेत्र में अपनी पैठ, अति आधुनिक तकनीकों में जो अग्रणी भूमिका निभाई है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल ने गणतंत्र दिवस पर स्कूल की डायरेक्टर अंजना सेठ को ‘रविकांता राजीव गांधी एज्युकेशन एक्सीलेंस’ अवार्ड से सम्मानित किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिं. विक्रम सेठ ने कहा कि डायरेक्टर सेठ को मिले इस सम्मान से स्कूल का नाम और भी रोशन हुआ है। उन्होंने कहा किइस में स्कूल स्टाफ का भी बहुत योगदान रहा है और भविष्य में स्कूल और मेहनत से अपना कार्य करेगा। अंत उन्होंने कहा कि यह सम्मान स्कूल की डायरेक्टर सेठ का नहीं बल्कि पूरे स्कूल स्टाफ का है।