घर में घुस कर महिला से की मारपीट
भास्कर न्यूज - अमृतसर
घर में घुस कर महिला पर हमला कर घायल करने के आरोप में थाना कथूनंगल पुलिस ने चार लोगों खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस शिकायत में गांव अबदाल
निवासी सविंदर कौर ने बताया कि उनके गांव के निवासी बग्गी के साथ कुछ समय पहले झगड़ा हो गया था। इसी तहत आरोपी उनके साथ रंजिश रखता था।
मंगलवार शाम को वह अपने बेटे रणधीर सिंह के घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी अपने साथी बुग्गा, बिल्ली व दविंदर सिंह के साथ हथियारों से लैस होकर घुस आया और उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।