- Hindi News
- उत्तराखंड के लोगों के राशन कार्ड बनाने का विशेष कैंप लगाया
उत्तराखंड के लोगों के राशन कार्ड बनाने का विशेष कैंप लगाया
भास्कर न्यूज - अमृतसर
उतरांचल एकता मंच के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर अमृतसर में रह रहे उत्तराखंडियों के लिए राशन कार्ड बनाने के लिए विशेष सुविधा कैंप का आयोजन प्रधान संजीव नेगी की अध्यक्षता में उत्तरांचल भवन में हुआ। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीयगान गाकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सुविधा कैंप का शुभारंभ किया गया। इसमें वार्ड नंबर 14 की पार्षद नीलम बाला और भारतीय जनता पार्टी के नेता सुभाष पप्पू विशेष रूप से शामिल हुए। राशन कार्ड बनवाने में हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर सुरिंदर रावत, दलबीर पुंडीर, मकान सिंह, महावीर पुंडीर, राजीव केंतुरा, संजीत कंडियाल, विकरण पंवार, जसपाल असवाल, अर्जुन पंवार, विजय मुसान, पवन कुमार, सुशील रावत, गणेश कुमार, विक्रम पुंडीर, उदय सिंह आदि उपस्थित थे।