पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आतंकवाद पीडि़तों की अनदेखी की जा रही है : डॉ. बीआर हस्तीर

आतंकवाद पीडि़तों की अनदेखी की जा रही है : डॉ. बीआर हस्तीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
आल इंडिया आतंकवाद पीडि़त एसोसिएशन की मीटिंग कैंप दफ्तर इस्लामाबाद में हुई जिसमें तरनतारन, गुरदासपुर, फिरोजपुर, लुधियाना
और अमृतसर जिले प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस मौके पर एसोसिएशन के मुख्य डा. बीआर हस्तीर ने कहा कि पंजाब के आतंकवाद पीडि़त परिवारों को केंद्र सरकार ने अनदेखा किया है। वह प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह को पत्र भी लिख चूकें है कि पंजाब सरकार की ओर से भेजा गया प्रस्तावित पैकेज अभी तक केंद्र सरकार के पास पेंडिंग पड़ा है। इसे लोक सभा चुनावों से पहले रिलीज किया जाए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पीडि़त परिवारों को नए सिरे से इकट्ठा करने की कार्रवाई एसोसिएशन की ओर से चल रही है और आतंकवाद पीडि़त परिवार संगठित होकर फिर जंतर मंतर पर धरना देंगे। इस मौके पर राकेश शर्मा, शिंदर कौर, नीलम रानी, संतोष, कुलवंत कौर आदि शामिल थे।