पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाल्मीकि समाज ने भूख हड़ताल खत्म की

वाल्मीकि समाज ने भूख हड़ताल खत्म की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
रामतीर्थ स्थित धूना साहिब आश्रम में कब्जे को लेकर उठे विवाद के कारण गद्दी नशीन महंत मलकीत नाथ और समाज के अन्य लोगों की ओर से भंडारी पुल पर रखी भूख हड़ताल आज समाप्त हो गई। डीसी रवि भगत ने वाल्मीकि समाज के साथ बैठक करके उन्हें जल्द इस समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया जिसके बाद एडीसी जरनल जसबीर सिंह ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर हड़ताल को खत्म करवाया। इस मौके पर महंत मलकीत नाथ ने कहा कि वाल्मीकि प्रकाशोत्सव पर पंजाब सरकार ने 115 करोड़ की लागत से मंदिर निर्माण करवाने का शुभारंभ किया था। परंतु चार माह बीत जाने के बाद भी सरोवर में मंदिर का निर्माण नहीं करवाया गया। इसके कारण भी समाज के लोगों में काफी रोष है। इस मौके पर धूना साहिब ट्रस्ट
के चेयरमैन ओम प्रकाश गब्बर, साहिब सिंह, बाबा जसवंत नाथ, हरदीश सिंह, जगदीश कुमार, गणेश नाथ, दिलबाग सिंह, राजबीर
सिंह, सूरज कुमार, बाबा बलवंत नाथ सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे।



एडीसी जरनल जसबीर सिंह ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म करवाई।