- Hindi News
- डीएवी स्कूल कोका कोला क्रिकेट कप के क्वार्टर फाइनल में
डीएवी स्कूल कोका कोला क्रिकेट कप के क्वार्टर फाइनल में
भास्कर न्यूज - अमृतसर
28 जनवरी को गांधी ग्रांउड में खेले गए कोका कोला क्रिकेट कप 2014 में डीएवी सी सै स्कूल की टीम ने हिन्दू सभा सी सै स्कूल की टीम को 50 रन से हराकर कोका कोला क्रिकेट कप 2014 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इससे पहले 25 जनवरी को
डीएवी सी सै स्कूल हाथी गेट ने डीएवी नेशनल स्पोट्र्स टूर्नामेंट में राष्ट्रीय
स्तर पर 18 खेल प्रतिस्पर्धाओं में से 17 में पहला स्थान और एक प्रतिस्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त कर ओवरआल चैंपियनशिप विजय की। इन दिनों महानतम एवं श्रेष्ठतम उपलब्धियों को अर्जित करने पर प्रिंसिपल जेपी शूर निर्देशक पीएस-1 व एडिड स्कूल्ज डीएवी सीएमसी नई दिल्ली,
विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट
सुदर्शन कपूर तथा प्रबंधक प्रिंसिपल डा. केएन कौल ने प्रिंसिपल अजय बेरी, समस्त खेल प्रशिक्षितों तथा विजेता खिलाडिय़ों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी ।
इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल
केसर सिंह, राजेश शर्मा, मदन गोपाल महाजन, स. हरबंस सिंह, स. धन्ना सिंह,स. जगीर सिंह, दलबीर सिंह, संदीप सिंह, खुशी राम शर्मा, सचिन पठानिया, शम्मी भनोट, राजपाल अग्रवाल, ओडी पराशर उपस्थित हुए। प्रिंसिपल अजय बेरी ने सभी खिलाडिय़ों को अपना आशीर्वाद दिया।