पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमानत पर छूटे गुरप्रीत ने शोरूम में की चोरी, सीसीटीवी से पकड़ा गया

जमानत पर छूटे गुरप्रीत ने शोरूम में की चोरी, सीसीटीवी से पकड़ा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
दो सप्ताह पहले जमानत पर छूट कर आए मुस्तफाबाद निवासी गुरप्रीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर जवाहर नगर इलाके में एक दुकान का शटर काटकर लाखों रुपये का सामान व 2 लाख रुपए चुरा लिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी गुरप्रीत सिंह को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से 6 डीवीडी व 4 एलईडी, दो प्रेस, स्पीकर आदि बरामद किए हैं। उसके बाकी के पांच साथियों मुंशी, साबी, जज्जू, इंदिरा कॉलोनी निवासी शेरा और गांव धुपसड़ी निवासी गगन को पकडऩे के लिए छापामारी की जा रही है। गौर हो कि मजीठा रोड निवासी राकेश कुमार ने पुलिस शिकायत में बताया था कि सोमवार रात को वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। जब सुबह आए तो देखा कि दुकान के ताले टूटे पड़े थे और शटर खुला हुआ था।
उन्होंने दुकान के अंदर जाकर देखा कि 12 एलईडी, 4 कैमरा, 4 मोबाइल व 2 लाख रुपये चोर ले गए थे। थाना सदर प्रभारी वविंदर कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उन्हें उक्त आरोपी का चेहरा पहचान में आ गया। अभी कुछ दिन पहले ही आरोपी जमानत पर आया है और आते ही फिर से धंधा शुरू कर दिया।
पहचान होते ही उन्होंने तुरंत आरोपी के घर पर छापामारी की और इसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर सारा सामान बरामद किया गया।



2009 में दो मोटरसाइकिल चोरी करने

के आरोप में किया गया था गिरफ्तार

लगभग चार चाल पहले 2009 में पुलिस ने इस आरोपी को चोरी के दो मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया था। उस समय उक्तआरोपी मोटरसाइकिल बेचने के लिए एक कबाडिय़ा के साथ सौदा कर रहा था कि पुलिस ने मौके पर ही उसे साथियों सहित दबोच लिया था।