- Hindi News
- माल रोड सरकारी स्कूल की खिलाडिय़ों को जंगलात मंत्री ने किया सम्मानित
माल रोड सरकारी स्कूल की खिलाडिय़ों को जंगलात मंत्री ने किया सम्मानित
भास्कर न्यूज - अमृतसर
सरकारी कन्या सीनियर सैकंडरी स्कूल माल रोड की चार खिलाडिय़ों और बास्केटबाल कोच को पंजाब के जंगलात मंत्री चूनी लाल भगत ने सम्मान चिन्ह और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल की प्रिं. मनदीप कौर ने बताया कि बास्केटबाल खिलाड़ी स्मृति ने बठिंडा में हुई नेशनल स्कूल खेलों में बतौर पंजाब टीम की कैप्टन बनकर अपनी टीम को गोल्ड मैडल प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाई। स्मृति ने अब तक स्पोट्र्स विंग माल रोड में खेलते हुए 10 बार नेशनल स्कूल, ओपन नेशनल, रूलर नेशनल, जूनियर नेशनल और आल इंडिया राजीव गांधी टूर्नामेंट में भी अपनी टीम को जीत दिलाई है।
माल रोड स्कूल की खिलाड़ी शबनम ने अब तक 8 नेशनल लैवल के टूर्नामेंट में भाग लेकर अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। अब बठिंडा में नेशनल स्कूल खेलों में वाइस कैप्टन बनके अपनी टीम को नेशनल स्तर पर गोल्ड मैडल दिलवाने में कड़ी मेहनत की। स्कूल की ही खिलाड़ी दविंदर कौर स्पोर्टस विंग माल रोड में बतौर बास्केटबाल खिलाड़ी अब तक आठ नेशनल लैवल के
टूर्नामेंट खेल चुकी हैं।
स्कूल की क्रिकेट टीम की कैप्टन भारती बावा ने अभी अभी नेशनल स्कूल खेलों जो कि
आंध्र प्रदेश में हुई खेलों में अपनी
अच्छी खेल खेलते हुए पंजाब की टीम को गोल्ड मैडल जितवाने में अपना योगदान डाला। बास्केटबाल टीम की खिलाडिय़ों की मेहनत और रविंदर सिंह बिंदा ((कोच)) की महारत और समर्पण के कारण इस अवसर पर उन्हें विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डीसी रवि भगत, एडीसी प्रदीप सभ्रवाल, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन संदीप ऋषि उपस्थित थे। स्कूल की प्रिंसिपल मनदीप कौर ने स्कूल की ओर से उपस्थित शख्सियतों को सम्मानित किया।