मिशन-2014 को लेकर भाजपा ने की बैठक
अमृतसर - भाजपा के शहरी जिला प्रधान नरेश शर्मा के नेतृत्व में खन्ना स्मारक में हुई बैठक के दौरान पार्टी के मिशन-2014 को लेकर बैठक हुई। इसमें बतौर मुख्य मेहमान महामंत्री पंजाब राकेश राठौर शामिल हुए। उन्होंने बताया कि पार्टी आगामी लोक सभा चुनावों के मद्देनजर
गांव-गांव चलो अभियान चला रही है। इसके तहत गांव वालों को पार्टी के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सुरिंदर शर्मा, हरबंस लाल, जोगिंदर सैनी, अमरजीत सिंह, तरसेम सिंह, वरिंदर हीरा, अशोक भुटारा, राजन शर्मा, वरिंदर कोहली, बलदेव धवन आदि मौजूद थे।
सुरिंदर शर्मा, हरबंस लाल, जोगिंदर सैनी, अमरजीत सिंह, तरसेम सिंह, वरिंदर हीरा, अशोक भुटारा, राजन शर्मा, वरिंदर कोहली, बलदेव धवन आदि मौजूद थे।