नशे के खिलाफ उठाई आवाज
भास्कर न्यूज - अमृतसर
खालसा कालेज पब्लिक स्कूल में स्टाफ और स्टूडेंट्स ने बुधवार नशों के खिलाफ रैली निकाल आवाज उठाई। स्टूडेंट्स ने हाथों में तख्तियां पकड़ व स्लोगन बोल-बोल कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। प्रिं.. सर्वजीत कौर बराड़ ने कहा कि नशा देश की तरक्की और उन्नति में बड़ी रुकावट है। यह आज की नौजवान पीढ़ी को अपनी लपेट में लेकर गलत राह की ओर भेज रहा है। सरकार व लोगों को इस विषय पर चिंता करते हुए सख्त कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर पवनदीप शर्मा, अमरिंदर सिंह, नरिंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।