पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरतमंदों को बांटे ट्राई साइकिल, कम्बल और पंखे

जरूरतमंदों को बांटे ट्राई साइकिल, कम्बल और पंखे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
गुरु नानक देव जी, भाई बाला जी, भाई मरदाना जी वृद्ध आश्रम फ्री सिलाई-कढ़ाई कंप्यूटर और ब्यूटी पार्लर सेंटर की तरफ से चेयरमैन मास्टर सुरिंदरपाल सिंह महेंद्रू के नेतृत्व में अपाहिजों को पांच ट्राई साइकिल, 37 सिलाई मशीनें, 16 पंखे तथा 400 कंबल बांटे गए। संस्था के इस 28वें समारोह में संसदीय सचिव डॉ. नवजोत कौर सिद्धू , इंदरबीर सिंह बुलारिया, भाजपा प्रधान नरेश शर्मा, सुरिंदर शर्मा, सुखविंदर सिंह पिंटू, मेयर बख्शीराम अरोड़ा विशेष रूप से शामिल हुए। महेंद्रू ने बताया कि यह संस्था 1987 से यह प्रोग्राम आयोजित करती आ रही है। इस मौके पर हरि सिंह, बचित्तर सिंह, जगदीश सिंह और इंदरजीत सिंह मौजूद थे।