पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एससी एसटी कर्मचारी प्रमोशन के मुद्दों को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन से मिले

एससी-एसटी कर्मचारी प्रमोशन के मुद्दों को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन से मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में काफी समय से लटकी एसएसी-एसटी कर्मचारियों की प्रमोशन के मुद्दे को लेकर मुख्य कैंपस व रीजनल कैंपसिस का डेलीगेट प्रशासनिक अधिकारियों से मिला। इस दौरान अक्टूबर 2006 से लटकी प्रोमोशनों का मामला उठाया।
डेलीगेट्स ने बातचीत के दौरान बताया कि यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इंद्रजीत सिंह व एससी/एसटी मामलों के नोडल अधिकारी डीन अकादमिक डॉ. एमएस हुंदल से मिले हैं। यूनिवर्सिटी ने 2006 से प्रोमोशनों के मामलों को गंभीरता से नहीं लिया। जिस काराण एक बडा़ बैकलॉग बन चुका है। यूनिवर्सिटी एक बार फिर वर्तमान स्थिति के अनुसार प्रोमोशन करने की तैयारी कर रही है। लेकिन एससी-एसटी कर्मचारियों बार-बार मांग कर रहे हैं कि अक्टूबर 2006 के अनुसार बनती प्रोमोशनों को पहले लागू किया जाए। इससे पहले एससी/एसटी कर्मचारियों हक दिलाने के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और पंजाब अनुसूचित जाति आयोग भी हस्तक्षेप कर चुका है। लेकिन 7 वर्ष बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों की प्रोमोशनों का मामला लटका
हुआ है। डेलीगेट्स ने बताया कि एससी-एसटी श्रेणी कर्मचारियों के लिए पंजाब सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार शेड्यूल कास्ट में ए श्रेणी के कर्मचारियों को 14 फीसदी, ट्राइब्स में बी व सी श्रेणी के कर्मचारियों को 20 और बैकवर्ड क्लास में ए, बी व सी श्रेणी के कर्मचारियों को 2 फीसदी आरक्षण देने को कहा गया है।