- Hindi News
- चंडीगढ़ की कार ने कांस्टेबल को साइड मार किया घायल
चंडीगढ़ की कार ने कांस्टेबल को साइड मार किया घायल
अमृतसर - कांस्टेबल सतविंदर सिंह ने सदर चौक में कार चालक को रेड लाइट होने पर रोका तो अज्ञात कार वाले ने तेजी से भगाने की कोशिश करते हुए कांस्टेबल को ही साइड मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। थाना कंटोनमेंट पुलिस ने अज्ञात चालक खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कांस्टेबल सतविंदर ने बताया कि वह चौंक में खड़ा ड्यूटी कर रहा था, इसी रेड लाइट हो गई और कार नंबर सीएच03वाय 6034 के चालक ने रेड लाइट से ही गाड़ी निकालनी चाही। उन्होंने आगे बढ़कर कार को रोकना चाहा, लेकिन चालक तेजी से उन्हें ही साइड मारते कार भगा ले गया। वह जमीन पर गिर कर घायल हो गए।