जीएनडीयू के स्टूडेंट्स सम्मानित
अमृतसर - जीएनडीयू ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी मुकाबलों में पोजिशंस प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। यह फैस्टिवल भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ में करवाया गया। वीसी प्रो. अजायब सिंह बराड़ ने 34 विद्यार्थी कलाकारों को नकद ईनाम, मैडल, ब्लेजर व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस दौरान यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित करवाए गए इंटर जोन यूथ फैस्टिवल के विजेता कालेजों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें एपीजे,जालंधर को ओवरआल चैंपियन जबकि बीबीके डीएवी कॉलेज रनरअप रहा।