- Hindi News
- सिटीजन फोरम विद्या मंदिर में खेल मेला आयोजित
सिटीजन फोरम विद्या मंदिर में खेल मेला आयोजित
अमृतसर - मकबूलपुरा स्थित सिटीजन फोरम विद्या मंदिर में श्री गुरु तेग बहादुर सोसायटी क्लब की तरफ से खेल मेला आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य मेहमान के रूप में मेयर बख्शीराम अरोड़ा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाडिय़ों को पुरस्कार भी बांटे। अरोड़ा ने अपने संबोधन में खेलों को समाज तथा देश की अहम जरूरत करार दिया। इस मौके पर उनके साथ डीएसपी प्रहलाद सिंह, सीए संजय कपूर, स्प्रिंग डेल स्कूल की प्रिंसिपल अमृता मास्टर अजीत सिंह, मास्टर सुखदेव सिंह, एसएस नरूला, जसकरण सिंह, अशोक गुप्ता आदि मौजूद थे।
नॉन टीचिंग कॉलेज यूनियन का प्रदर्शन
अमृतसर - प्राइवेट कॉलेजिस नॉन टीचिंग इम्प्लाइज यूनियन पंजाब के आहवान पर बुधवार डीएवी कॉलेज अमृतसर के कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा। प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा ने बताया कि काम काज ठप रखने के साथ ही कर्मचारियों ने सुबह 10 से लेकर दोपहर 1 बजे तक कॉलेज में रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारियों की तरह कॉलेज कर्मचारियों का बनता पे स्केल व एरियर जारी नहीं किया गया।सचिव राजेश कौंडल ने बताया कि पंजाब सरकार नई भर्ती पर लगी रोक को भी हटाने को तैयार नहीं है। इस अवसर पर उपप्रधान रोहित शर्मा, अशोक कपिल, जसवंत सिंह, राम पाल, राम कुमार शर्मा, सुभाष कुमार, नरिंदर कुमार, सतीश साहनी आदि भी उपस्थित थे।
बीबीके डीएवी में मॉडल मेकिंग मुकाबले करवाए
अमृतसर - बीबीके डीएवी कॉलेज में बुधवार डायवर्सिटी एंड वाइल्ड लाइफ कंजरवेशन मॉडल मेकिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल नीलम कामरा ने बताया कि पोस्टर मेकिंग में बीएससी हरमनदीप कौर ने पहला, रिया व महक ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता के दौरान बीएससी बायोटैक की संजना चौहान और तान्या ने पहला, बीएससी मेडिकल की बिन्नी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर डॉ. मोनिका भारद्वाज, प्रभजोत कौर, ईशा बब्बर और रिधिमा विज भी उपस्थित थी।