- Hindi News
- रोजिज स्कूल ने ज्ञान आश्रम को 20 रन से हराया
रोजिज स्कूल ने ज्ञान आश्रम को 20 रन से हराया
अमृतसर - रेलवे बी ब्लाक की ग्राउंड में बुधवार को नो ड्रग्स ओनली स्पोट्र्स स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की ओर से अंडर 16 में करवाए क्रिकेट मुकाबलों में रोजिज पब्लिक स्कूल ने ज्ञान आश्रम स्कूल को 20 रनों से हराकर जीत हासिल की। क्रिकेट कोच रजिंदर पाल और मोहित सचदेवा की अध्यक्षता में करवाए टूर्नामेंट में पहला मैच ज्ञान आश्रम स्कूल और सिधाना इंटरनेशनल के बीच करवाया गया। इसमें सिधाना ने टास जीता और ज्ञान स्कूल को खेलने का न्यौता दिया। इसमें उन्होंने 20 ओवरों में 163 रन बनाए। जबकि सिधाना के खिलाडिय़ों 18 ओवर पर 80 रनों पर ही सिमट गए। बाद दोपहर ज्ञान आश्रम और रोजिज स्कूल में फाइनल मैच करवाया गया। इसमें रोजिज स्कूल ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 137 रन बनाए। इसके बाद ज्ञान आश्रम स्कूल के खिलाड़ी 20 ओवर 117 रन ही बना पाए। इसमें डॉ. गायत्री शूर की ओर से विजय रही टीम और खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। इस मौके पर रोजिज स्कूल की प्रिंसिपल संगीता कुमारी, डीपी कुमार आदि उपस्थित थे।